फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: डेंगू संक्रमित मिली किशोरी, कुल 18 केस

Tue, 02 Sep 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले में सोमवार को डेंगू का एक केस मिला। खजूरी में 14 साल की किशोरी डेंगू संक्रमित मिली है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से किशोरी के घर व आसपास के घरों में फॉगिंग करवाई। वहीं पीड़िता के घर से उसके परिजनों के रक्त के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे।
विज्ञापन

अब जिले में डेंगू के कुल केस 18 हो गए हैं। किशोरी को 25 अगस्त से बुखार आ रहा था। हालत में सुधार नहीं होने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डेंगू की जांच के लिए किशोरी का सैंपल लिया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुशीला सैनी ने बताया कि किशोरी की हालत स्थिर है। उसके घर व आसपास फॉगिंग करवाई गई है। जिले में डेंगू के कुल केस 18 हो गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें