साढौरा। गांव फाजलपुर के पास रविवार की शाम को एक तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी पर सवार पिता, पुत्री व पोती को पीछे से टक्कर मार दी। डंपर की चपेट में आने 13 वर्षीय आयशा पुत्री इरशाद की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के 40 वर्षीय दादा ताज मोहम्मद व बुआ हिना गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद चालक डंपर को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। राहगीरों की मदद से घायल पिता-पुत्री को एम्बुलैंस की मदद से सीएचसी पहुंचाया लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जगाधरी के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया। गुस्साएं ग्रामीणों ने आयशा के शव को सडक़ की एक साइड में रखकर कुछ देर के लिए जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे एसएचओ मनजीत कौशिक ने डंपर चालक के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामीण शांत हुए।
गांव फाजलपुर निवासी ताज माहम्द रविवार की शाम को अपनी 19 वर्षीय बेटी हिना व अपने भाई नूर मोहम्मद की पोती आयशा के साथ स्कूटी से घर जा रहे थे। जब वह अपने गांव की मस्जिद के समीप पहुंचे तो पीछे से साढौरा की तरफ आ रहे मिट्टी से भरे डम्पर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ताज मोहम्मद व हिना स्कूटी से सड़क पर गिर गए। आयशा की डंपर के पहिए के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई।