फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रंजिश में किशोर को पीटकर किया अगवा

Wed, 05 Feb 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रंजिश में चार युवकों ने तीर्थ नगर कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय सूरज को पीटकर एक्टिवा पर अगवा कर लिया। दो घंटे बाद किशोर को बस स्टैंड से बरामद किया गया। पुलिस ने दो युवकों को नामजद करते हुए दो अन्य पर केस दर्ज किया है।
तीर्थ नगर काॅलोनी निवासी बच्ची देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके 17 वर्षीय बेटे सूरज के साथ काॅलोनी का ही तेजपाल उर्फ तेजू रंजिश रखता है। इस रंजिश में ही दो फरवरी को शराब के नशे में तेजू ने अपने साथी यश, रवि व अन्य के साथ मिलकर घर पर आकर गाली गलौज की। विरोध करने पर घर में घुसकर बेटे को पीटा।
विज्ञापन

बीचबचाव में मैं आई तो मुझे भी पीटकर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर गए। साेमवार की शाम लगभग छह बजे बेटा सूरज अपने साथी तनीश व निहाल के साथ जा रहा था। जब वह पांसरा फाटक के पास पहुंचे तभी तेजू व यश अपने दो अन्य साथियों के साथ उन्हें मिले। उनका रास्ता रोक लिया।
आरोपियों मारपीट की और सूरज को जबरन अपने साथ एक्टिवा पर बीच में बिठाकर ले गए। इस बारे में निहाल ने घर पर आकर सूचना दी। उन्होंने अपने स्तर पर उसकी तलाश की। दो घंटे के बाद उसका बेटा बस स्टैंड के पास से बरामद हुआ। वह घायल अवस्था में था। उसे अस्पताल में उपचार दिया गया।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले शराब के नशे में झगड़ा हो चुका था। इस रंजिश में किशोर का अपहरण किया गया। उसे दो घंटे बाद यमुनानगर बस स्टैंड से बरामद कर लिया गया है। केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें