संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। हरियाणा रोडवेज के यमुनानगर डिपो की बस आज से रोज दोपहर 12 बजे प्रयागराज में लग रहे महाकुंभ के लिए चलेगी। यही बस वापसी में अगले दिन शाम महाकुंभ से शाम सात बजे यमुनानगर के लिए रवाना होगी। बस का एक तरफ का किराया 1189 रुपये निर्धारित है।
जीएम रोडवेज संजय रावल की ओर से यमुनानगर-प्रयागराज बस में सीट बुकिंग के लिए तीन हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए हैं। इन नंबरों पर लोग फोन कर बस में एडवांस में सीट बुक करवा सकते हैं। प्रयागराज में महाकुंभ 26 फरवरी तक चलेगा। जिले से काफी संख्या में लोग महाकुंभ में जाकर लौट आए हैं।
कई लोग महाकुंभ में जाना चाहते हैं। अभी तक श्रद्धालुओं को यमुनानगर से प्रयागराज के लिए सीधी बस न होने से आने-जाने में परेशानी आ रही थी। ये देख हरियाणा रोडवेज की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रूट पर बुधवार से बस सेवा शुरू की जा रही है।
ये रहेगा रूट- यमुनानगर से रादौर, लाडवा, इंद्री, करनाल, पानीपत, दिल्ली, पलवल, मथुरा, आगरा, जसवंत नगर, सिकंदराबाद, अकबरपुर, कानपुर होकर प्रयागराज।
बस में सीट बुक करने लिए यह नंबर किए जारी:- 01732227717, 9466403503, 9812559697