यमुनानगर। महिला जाट समाज की ओर से हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम में सावन की हरियाली, लोक संस्कृति तथा पारंपरिक रीति रिवाजों का सुंदर समागम देखने को मिला।
कार्यक्रम समाज की सुदेश पंजेटा के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान रेनू चहल ने कहा कि तीज श्रावण माह की तृतीय तिथि को मनाया जाता है। परमजीत सोही व डिंपी संधू ने कहा कि हमें अपनी संस्कृति को बचाकर रखने की जरूरत है। उत्सव के दौरान तीज के गीत, लोक नृत्य, तीज से जुड़े खेल, हरियाणवी बोलियां, तंबोला व विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां करवाई गईं।