फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तीजोत्सव में महिलाओं ने प्रस्तुतियों से मचाई धूम

Sun, 09 Aug 2026 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
इनरव्हील क्लब के तीजोत्सव कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देतीं महिलाएं। संस्था
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रादौर। इनरव्हील क्लब की ओर से शहर के सफल पैलेस में तीजोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान महिलाओं ने तीज को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। महिलाओं ने कार्यक्रम में नाच गाकर तीज खुशियां मनाई।
कार्यक्रम का भारत पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्राचार्या सुनीता खन्ना ने किया। इनरव्हील क्लबकी प्रधान परमजीत कौर, सचिव पूजा माटिया व रोटरी वूमेन प्रधान अनिता झांब के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम 150 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में महिलाओं के गायन, नृत्य सहित विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां करवाई गई।
विज्ञापन

इन गतिविधियों में महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम में सुनीता खन्ना ने कहा कि तीज अपने साथ अनेक खुशियां लेकर आता है। हमें अपने त्योहार मिल जुलकर मनाने चाहिए। तीज हमारी सभ्यता का प्रतीक है, जो एकता का संदेश देते है। तीज सावन माह में आता है, जिसे हरियाणा, पंजाब व राजस्थान में बड़े उल्लास से मनाया जाता है।
विज्ञापन

ऐसे कार्यक्रम आने वाली पीढ़ी को हमारे त्योहारों के बारे में जागरूक करेंगे। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन तवलीन कौर ने किया। कार्यक्रम में पार्षद बेअंत कौर, लक्ष्मी चोपड़ा, साक्षी पुरूथी, नेहा सेतिया, मीनाक्षी कंबोज, नीलम वर्मा, नीलम बंचल, लीला रोहिला, नेहा अग्रवाल, शिवानी ठाकुर, बिमला राणा, नीलम मेहता, वीना चोपड़ा सहित अन्य उपस्थित रहीं।

इनरव्हील क्लब के तीजोत्सव कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देतीं महिलाएं। संस्था

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें