फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रौद्योगिकी दिवस पर कॉलेज में लगाया तकनीकी मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
(यमुनानगर) रादौर। जेएमआईटी कॉलेज में राष्ट्रीय प्रौद्योगिक दिवस पर बुधवार को तकनीकी मेला लगाया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। मेले का उद्घाटन कॉलेज निदेशक डॉ. एसके गर्ग ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया। उन्होंने विद्यार्थियों को इस दिवस का महत्व बताया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह दिन भारतीय इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इस दिन भारत परमाणु शक्ति संपन्न देश बन गया था। आज के दिन ही पोखरण में सफल परमाणु परीक्षण किया गया था। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी पढ़ाई के साथ तकनीकी क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर सकते हैं। मेला प्रबंधक विकास जुनेजा ने बताया कि मेले में कुल 29 प्रतियोगिताएं करवाई। छात्राओं ने कॉलेज प्रांगण को रंगोली बनाकर सजाया। रंगोली के माध्यम से छात्राओं ने विज्ञान से मिलीं विभिन्न वस्तुओं का महत्व बताया। मेले में विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। निदेशक ने विद्यार्थियों की गतिविधियों का अवलोकन किया। जिसमें 1500 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर रजिस्ट्रार अंकुश सिंगला, डॉ. एलएस रींन, प्रियंका शर्मा, डॉ. गौरव शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें