संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। विधानसभा चुनाव में दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं से मतदान के लिए अभियान शुरू कराया गया। पहले दिन 205 मतदाताओं से मतदान कराया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों साढौरा, जगाधरी, यमुनानगर व रादौर में दिव्यांग व 85 वर्ष से अधिक के बुजुर्ग मतदाताओं के लिए 27 सितंबर को घर- घर जाकर वोटिंग कराई जाएगी। इसके लिए 12 गठित पोलिंग पार्टियों का गठन किया गया है।
वीरवार को पोलिंग पार्टियों ने घर-घर पहुंचकर चारों विधानसभा के 205 चिन्हित मतदाताओं के पोस्टल बैलेट के माध्यम से उनके घर जाकर मतदान करवाए गए। साढौरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए तीन पोलिंग पार्टियों ने 85 वर्ष से अधिक आयु के 15 मतदाताओं व 14 दिव्यांग मतदाताओं, जगाधरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए चार पोलिंग पार्टियों ने 85 वर्ष से अधिक आयु के 54 मतदाताओं व 16 दिव्यांग मतदाताओं के उनके घर पर जाकर पोस्टल बैलेट से वोट डलवाने का कार्य किया गया।
इसी प्रकार यमुनानगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए तीन पोलिंग पार्टियों द्वारा 85 वर्ष से अधिक आयु के 53 मतदाताओं व 16 दिव्यांग मतदाताओं और रादौर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए दो पोलिंग पार्टियों ने 85 वर्ष से अधिक आयु के 31 मतदाताओं व 6 दिव्यांग मतदाताओं के घर पर जाकर पोस्टल बैलेट से वोट डलवाए गए।