संवाद न्यूज एजेेंसी
सरस्वतीनगर। खंड के गांव महेश्वरी में एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट करवाया गया। दो श्रेणियों में आयोजित टूर्नामेंट में व्यासपुर व महेश्वरी की टीमों ने ट्रॉफी जीती।
टूर्नामेंट जिलेभर से कुल 16 टीमों ने भाग लिया। इसमें मेजबान गांव महेश्वरी के अलावा छोटी कान्हड़ी, बड़ी कान्हड़ी, व्यासपुर, पाबनी, कुलचंदू, तलाकौर, पांडो, सबीलपुर, रटौली, कल्याणपुर, रणजीतपुर, गधौली, धीन, जामनावाला, सलेमपुर बांगर की टीमें शामिल रही।एक श्रेणी में व्यासपुर और रटौली के बीच में मैच खेला गया। इसमें व्यासपुर टीम ने रटौली को सात रन से पराजित किया। वहीं, दूसरी में महेश्वरी और धीन के बीच मैच खेला गया। इसमें महेश्वरी गांव की टीम विजय रही।
टूर्नामेंट जानू राणा, साबर अली व अन्य खिलाड़ियों की ओर से करवाया गया। टूर्नामेंट का शुभारंभ जिला परिषद सदस्य विनीत कौर ने किया। उन्होंने सभी टीमों व खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। मुख्यातिथि ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि स्वस्थ और सफल जीवन जीने की एक बेहतरीन कला है। खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है, जिससे भाईचारा एवं शारीरिक, मानसिक विकास होता है। इस दौरान मौके पर विशाल राणा, सुमित राणा, अजय कुमार, सुनील कुमार, गोल्डी राणा, सुशील कुमार एवं सोनू महेश्वरी इत्यादि मौजूद रहे।