फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फुटबॉल टूर्नामेंट में 10 राज्यों की टीमें दिखाएंगी दमखम

Mon, 20 Apr 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
फुटबॉल ​खिलाड़ी नरेंद्र थापा। फाइल फोटो 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। शहर के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी स्वर्गीय नरेंद्र थापा की स्मृति में एक दिवसीय टूर्नामेंट करवाया जा रहा है। दूसरा नरेंद्र थापा मेमोरियल टूर्नामेंट फुटबॉल शहर के पेपर मिल के मैदान में 26 अप्रैल को करवाया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश सहित अन्य राज्यों की 10 टीमें भाग ले रही हैं।
प्रतियोगिता के विजेता टीम को नरेंद्र थापा टूर्नामेंट ट्रॉफी के साथ 11,000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। यह टूर्नामेंट ओपन श्रेणी में होगा और जूनियर व सीनियर खिलाड़ी एक ही टीम में खेल सकते हैं। इसमें सभी मैच सेवन ए साइड खेल जाएंगे यानी एक टीम में सात ही खिलाड़ी होंगे। इस टूर्नामेंट के मैच में टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा, चूंकि यह ओपन श्रेणी में खेला जा रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में एक टीम में युवा के साथ राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी शामिल होंगे, जिससे मैच रोमांचकारी होंगे। टूर्नामेंट महासचिव अनिल कुमार ने बताया कि नरेंद्र थापा ने फुटबॉल जगत में जिले के नाम रोशन किया है। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर नरेंद्र थापा को जिले के सभी खिलाड़ी अपना आदर्श मानते हैं। खेल के साथ उन्होंने जिले में फुटबॉल पर काफी काम किया और युवाओं को खेलों में आगे लेकर आए। उनसे प्रेरित होकर जिले के युवाओं में फुटबॉल के रुझान बढ़ा है।
पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी सुनील कुमार और आयोजन समिति सदस्य सोहन लाल ने बताया कि यमुनानगर में वर्ष 1964 में जन्मे नरेंद्र थापा 1980 के दशक में भारतीय फुटबॉल के एक चमकते सितारे और बेहतरीन फॉरवर्ड खिलाड़ी थे। उन्हें उनकी अद्भुत गति, कौशल और मैदान पर जबरदस्त क्षमता के लिए जाना जाता था।
नरेंद्र थापा ने 1983 के नेहरू कप में चीन के खिलाफ कोचीन में पहला अपना अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। उन्होंने भारत के लिए कुल 29 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और तीन गोल किए। इस दौरान 1984 के ग्रेटवॉल कप (बीजिंग) में अल्जीरिया के खिलाफ उनका विजयी गोल उनके सफर का सबसे यादगार पल माना जाता है, जिससे भारत ने 1-0 से जीत दर्ज की थी।
उन्होंने 1984 के एशियाई कप (सिंगापुर) और 1986 के विश्व कप क्वालिफायर सहित नेहरू गोल्ड कप के कई संस्करणों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 1986 में पश्चिम बंगाल की ओर से खेलते हुए प्रतिष्ठित संतोष ट्रॉफी जीती थी। नरेंद्र थापा उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से थे, जिन्होंने कोलकाता के तीनों बड़े क्लबों के लिए फुटबॉल खेला। मोहन बागान, ईस्ट बंगाल और मोहम्मडन स्पोर्टिंग के उन्होंने फुटबॉल खेला।
विज्ञापन

इसके अलावा जेसीटी फगवाड़ा और मफ्तलाल ग्रुप मुंबई के लिए भी उन्होंने फुटबॉल खेला था। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय कोच नरेन थापा ने कहा कि दिवंगत नरेंद्र थापा के खेल समर्पण को सम्मान देने, युवाओं को फुटबॉल के प्रति आकर्षित करने और नरेंद्र थापा के बारे में बताने लिए यह टूर्नामेंट करवाया जा रहा है। पिछले वर्ष अंडर-17 में यह टूर्नामेंट करवाया गया था, जिसमें नरेंद्र थापा एकेडमी की टीम ने ट्रॉफी जीती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें