फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जनगणना प्रशिक्षण में अच्छा खाना न मिलने से गुरुजनों ने किया प्रदर्शन

Fri, 17 Apr 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
प्र​शिक्षण केंद्र पर अच्छा खाना न मिलने पर विरोध जताते ​शिक्षक। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जनगणना प्रशिक्षण केंद्र में वीरवार को स्थित उस समय तनाव पूर्ण हो गई, जब प्रशिक्षण में आए गुरुजनों ने दोपहर का भोजन करने से मना कर दिया। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि उन्हें दिया जा रहा भोजन अच्छा नहीं है। वहीं, जब इसकी शिकायत की तो अधिकारियों ने दो टूक जबाव दिया कि 200 रुपये में ऐसा ही खाना मिलता है। इससे नाराज गुरुजनों ने अपना रोष जताया और भोजन के समय में प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
शिक्षकों ने नगराधीश को ज्ञापन देकर शिकायत की है। शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि यदि भोजन सही न हुआ तो वे शुक्रवार को भी खाना नहीं खाएंगे और भूखे रहेंगे। शिक्षकों का यह प्रशिक्षण केंद्र गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ फार्मेसी में चल रहा है। इसमें विभिन्न खंडों के 200 शिक्षक भाग ले रहे हैं। यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 17 अप्रैल तक चलेगा। वीरवार को शिक्षकों ने दोपहर का भोजन खाने से मना कर दिया।
विज्ञापन

शिक्षकों का आरोप है कि उन्हें दिया जा रहा खाना न केवल बेस्वाद है, बल्कि स्वास्थ्य के मानकों से भी सही नहीं है। बता दें कि शिक्षकों की एक समय की डाइट के लिए 200 रुपये का बजट दिया गया है।
विज्ञापन

जब इस संबंध में अधिकारी से शिकायत की, तो अधिकारी ने यह कहकर बात टाल दी कि 200 रुपये में ऐसा ही खाना मिल सकता है। कैटर्स ने शिक्षकों को यही भोजन उपलब्ध करवाने की स्पष्ट बात कही है। इसके विरोध में शिक्षकों ने केंद्र परिसर में ही प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और रोष जताया। शिक्षकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की तुरंत जांच करवाई जाए। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ जिला प्रधान संजय कांबोज ने कहा कि इस बारे में उन्होंने नगर निगम जेडटीओ और नगराधीश को शिकायत व ज्ञापन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें