फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घर-घर जाकर सरकारी स्कूलों की विशेषताएं बता रहे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है। इस दौरान शिक्षक घर-घर जाकर लोगों को सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं व योजनाओं के बारे जानकारी दे रहे हैं। सभी स्कूलों के शिक्षक अपने क्षेत्र की कॉलोनियों व गांवों में विभागीय योजनाओं के बारे जानकारी दे रहे हैं।
विभाग के इस सर्वे का लाभ भी मिल रहा है। इससे नामांकन अभियान में तेजी आई है और अभिभावक सरकारी स्कूलों में बच्चों का दाखिला करवाने पहुंच रहे हैं। वहीं, विभाग के आला अधिकारी भी इसकी समीक्षा कर रहे हैं। इसके लिए निदेशालय की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। निदेशालय की योजना के अनुसार पिछले साल से इस बार पांच हजार ज्यादा बच्चों का दाखिला करने का लक्ष्य रखा है। इसके साथ शिक्षक भी इसे लेकर गंभीरता से काम कर रहे हैं। विभाग ने सर्वे से सभी कॉलोनियों, क्षेत्रों व गांवों को कवर करने का लक्ष्य रखा है। बता दें कि प्रवेश उत्सव 30 अप्रैल तक होगा।
विज्ञापन

राजकीय अध्यापक संघ के प्रधान महेंद्र सिंह कलेर ने बताया कि स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने को लेकर गंभीर है। इसके लिए शिक्षक बेहतरीन प्रयास कर रहे हैं। जिसका असर स्कूलों में दाखिले बढ़ना दिखाई दे रहे हैं। शिक्षा अभिभावकों को सरकारी स्कूलों में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दे रहे हैं। इस दौरान शिक्षा की गुणवत्ता और परीक्षा परिणाम से भी अवगत करवाया जा रहा है। अभिभावकों को विभाग की योजनाएं, शिक्षा गुणवत्ता व शिक्षकों का व्यवहार आकर्षित कर रहा है।
विज्ञापन

राजकीय अध्यापक संघ विभाग की इस मुहिम को आगे लेकर चल रहा है। इसके लिए संघ की ओर से शिक्षकों को सर्वे व नामांकन बढ़ाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस दौरान चांदपुर स्थित माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों ने घर-घर जाकर सर्वे किया। उनके साथ हरीश चंद्र, रवि, राहुल कांबोज, प्रिंस वर्मा, दिनेश फौगाट ने अभिभावकों को उनके बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूलों में करवाने के लिए प्रेरित किया। महेंद्र सिंह ने कहा कि सर्वे का यह परिणाम है कि अभिभावक निजी स्कूल छुड़वाकर बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूल में करवा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें