फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर टीचरों पर लाठीचार्ज के विरोध में सड़क पर उतरे टीचर

विज्ञापन
अग्रसेन चौक पर हरियाणा बीजेपी सरकार का पुतला जलाते अतिथि अध्यापक - फोटो : YAMUNA NAGAR
विज्ञापन
संयुक्त शिक्षक संघर्ष समिति के बैनर तले शिक्षकों ने 16 सितंबर को पंचकूला में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कंप्यूटर टीचरों पर बर्बरता पूर्ण लाठीचार्ज के विरोध मे प्रदर्शन किया व मुख्यमंत्री प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। समिति संयोजक रामस्वरूप शर्मा ने बताया कि सरकार अपने किए हुए वादों को पूरा करें।
विज्ञापन

महासंघ के स्टेट प्रधान प्रदीप सरीन ने कहा कि पक्का करने का वादा करने वाली सरकार तानाशाही बन गई है। हसला के वरिष्ठ नेता वेदप्रकाश परमजीत सिंह संधू व शशि कांत ने बताया कि सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों को ताक पर रखकर समायोजन की मांग को दरकिनार कर महिला शिक्षकों को सड़क पर बेरहमी से घसीट रही है। 30 शिक्षकों के पैरों में व सिर पर चोटें आई हैं जोकि शर्मनाक है। वरिष्ठ नेता जगजीत सिंह, कुलवंत सिंह, रामेश्वर बापा व मनोज प्रजापति ने बताया कि इस बर्बरता पूर्ण कार्रवाई से शिक्षकों व जनता में भारी रोष है। वरिष्ठ नेता जगपाल सिंह राकेश धनखड़ व जन शिक्षा अधिकार मंच केशजन राज्य संयोजक जरनैल सिंह ने बताया कि जनता की आवाज दबाना प्रजातंत्र का गला घोटना है। इस मौके पर अनूप कोठियाल, संजय कंबोज, राजेंद्र शर्मा, सुशील, शमशेर सिंह, गोविंद सिंह भाटिया, सुनीता त्यागी, जसवीर कौर, अलका शर्मा, प्रीतम सिंह बालियान, बृजलाल शर्मा, सतपाल, राहुल कंबोज व संजीव कुमार ने भी अपने विचार रखे।
सरकार का पुतला फूंका : उधर, नियमित करने की मांग को लेकर समस्त अतिथि अध्यापक संघर्ष समिति के बैनर तले गेस्ट टीचरों ने स्पीकर निवास पर जाकर रोष प्रदर्शन किया। यहां टीचर स्पीकर को सरकार के नाम ज्ञापन देने आए थे। किंतु वे नहीं मिले। उसके बाद रोषित टीचर नारेबाजी करते हुए जगाधरी अग्रसेन चौक पर पहुंचे और सरकार के पुतला फूंका। जिला प्रधान नितिन लांबा ने कहा कि 2014 में विधानसभा चुनाव के दौरान सरकार बनने पर उन्हें पक्का करने का आश्वासन दिया गया था। किंतु अब दोबारा से चुनाव आ गए न तो उन्हें पक्का किया गया और न ही उनकी कोई सुनवाई हो रही। जिससे गेस्ट टीचरों में गहरा रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें