संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। ज्योतिबा फुले राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को ओरिएंटेशन असेंबली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. एसके सिंह ने कहा कि आपके शिक्षक आपके केवल मार्गदर्शक ही नहीं बल्कि प्रेरक हैं। ऐसे में अपनी व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक समस्याओं को बिना किसी संकोच अपने शिक्षकों से साझा कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में आप अनुशासन में रहकर सफलता के मार्ग की ओर अग्रसर हो सकते हैं। प्राचार्य ने विविध प्रसंगों के माध्यम से उपस्थित छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। प्रो. गौरव सैनी (गणित) ने एनईपी पाठ्यक्रम व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के तहत होने वाली विभिन्न परीक्षाओं से संबंधित डिजिटल जानकारी बारे विस्तार से अवगत करवाया।
प्रो. मंगल ने महाविद्यालय में होने वाली सभी शैक्षणिक गतिविधियों बारे जानकारी उपलब्ध करवाई। प्रो. संजीव गांधी ने अपने संदेश में नवागंतुक विद्यार्थियों को सहायता का भरपूर आश्वासन दिया। प्रो. सतपाल ने महाविद्यालय में होने वाली विभिन्न खेल गतिविधियों का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन में रहकर शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया।