संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। राजकीय आदर्श संस्कृत विद्यालय के प्रांगण में आयोजित खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन हो गया। प्रतियोगिताओं में निजी स्कूलों की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर अपना दबदबा बनाया।
लड़कियों की अंडर-19 कबड्डी प्रतियोगिता में दून पब्लिक स्कूल प्रथम, स्वामी विवेकानंद दूसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 में ब्राइट स्किल रामपुर प्रथम, जानकी जी स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। अंडर-14 में ब्राइट स्किल रामपुर प्रथम, राजकीय माॅडल स्कूल व्यासपुर दूसरे स्थान पर रहा।
अंडर-14 वालीबॉल में दशमेश सीनियर सेकेंडरी स्कूल कपालमोचन ने पहला, गणपति कांन्वेंट स्कूल व्यासपुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 खो-खो में एमआर इंटरनेशनल स्कूल ने पहला, स्वामी विवेकानंद संधाय ने दूसरा स्थान पाया। अंडर-17 वालीबाॅल में दशमेश स्कूल कपालमोचन ने पहला, गणपति कांन्वेंट स्कूल ने दूसरा स्थान पाया।
अंडर-19 वालीबॉल में दशमेश स्कूल को प्रथम स्थान व एमआर इंटरनेशनल स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा। अंडर-14 खो-खो में दून पब्लिक स्कूल प्रथम स्थान पर रहा। अंडर-17 खो-खो में दून स्कूल ने पहला, दशमेश स्कूल कपालमोचन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। पीटीआई रणबीर सिंह राठी, जयकुमार, मुकेश धीमान, कुलदीप, राजिंद्र नरवाल ने खेल प्रतियोगिता को संपन्न कराने में विशेष सहयोग किया।