संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। एक राजकीय प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक पर बच्चे की बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में अध्यापक बच्चे को मारता दिख रहा है। बच्चों के परिजनों ने विद्यालय में अध्यापकों से संपर्क किया गया। इस अध्यापक ने बच्चे की पिटाई के लिए अपनी गलती का अहसास किया।
पिता ने बताया कि उसका लड़का राजकीय प्राथमिक विद्यालय में चौथी कक्षा में पढ़ता है। शुक्रवार को किसी बात को लेकर अध्यापक ने उसके बच्चे की पिटाई कर दी। छुट्टी के बाद बच्चे ने घर वालों को बताया कि उसकी कमर में दर्द हो रहा है। इस पर बच्चे की माता ने कपड़े उतार कर देखा तो कमर पर डंडे के निशान पड़े थे।
इस जानकारी के बाद बच्चों के परिजन स्कूल पहुंचे और अध्यापक को खरी खोटी सुनाई। अध्यापक ने इसके लिए अपनी गलती मानी। इसकी एक फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। समाज के लोगों का कहना है कि अध्यापक की ओर से बच्चे की इस प्रकार से पिटाई करना गलत है।