फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: टैक्सी-ऑटो चालकों को पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ

Sun, 18 Jan 2026 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
टैक्सी व ऑटो चालकों को जागरूक करते पुलिस अ​धिकारी। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला यातायात पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बढ़ती वाहनों की संख्या, बदलते मौसम और शहर में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए यह अभियान खासतौर पर टैक्सी, ऑटो और अन्य सार्वजनिक परिवहन चालकों पर केंद्रित है। इसी कड़ी में शनिवार को जगाधरी के टैक्सी स्टैंड पर टैक्सी व ऑटो चालकों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
थाना यातायात पुलिस के कोऑर्डिनेटर उप निरीक्षक नरेश कुमार ने अपनी टीम के साथ चालकों को सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सड़क पर जरा सी लापरवाही भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है, इसलिए सभी चालकों को यातायात नियमों का सख्ती से पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालकों को निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, ओवरलोडिंग से बचने, गलत दिशा में वाहन न चलाने और ट्रैफिक सिग्नलों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने यातायात पुलिस टीम ने चालकों को यात्रियों के साथ शालीन व्यवहार करने, सवारी को सुरक्षित स्थान पर चढ़ाने व उतारने तथा अनावश्यक रूप से सड़क पर वाहन खड़ा न करने की भी हिदायत दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें