फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइट से सामान खरीदकर की जा रही थी टैक्स चोरी, फर्म संचालक पर 60 लाख का जुर्माना

विज्ञापन
Tax evasion was being done by purchasing goods from the site, a fine of 60 lakhs on the firm operator - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
साइट से सामान खरीद कर की जा रही थी टैक्स चोरी, फर्म संचालक पर 60 लाख का जुर्माना किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। ऑनलाइन सामान खरीदकर टैक्स में हेरा फेरी करने का एक मामला सामने आया है। स्लाइड कार्ट नाम की एक फर्म पर कराधान विभाग की टीम ने छापा मारा। फर्म संचालक सेक्टर 18 निवासी सन्नी के घर से करीब 80 लाख रुपये का माल मिला है, जिसके बिलों में कथित रूप से गड़बड़ी पाई गई है। जांच टीम ने 60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। जिसमें से दस लाख रुपये मौके पर ही जमा करा दिए गए, जबकि 50 लाख रुपये का इनकम टैक्स की ओर से जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

डीईटीसी अशोक पांचाल के मुताबिक सेल टैक्स की टीम को सूचना मिली थी कि ई कॉमर्स कंपनी अमेजन से सन्नी माल खरीदता है। उसने स्लाइड कार्ट इलेक्ट्रॉनिक्स व प्रीसटाइन गजेट के नाम से फर्म बना रखी है। इस माल को वह आगे दुकानों पर सप्लाई करता है। सेल परचेज का कोई हिसाब नहीं बना रखा था। काफी बड़ी संख्या में वह व्यापार कर रहा था। इसका टैक्स भी जमा नहीं कराया गया था। इस सूचना पर पंचकूला व अंबाला कार्यालय के अफसरों की टीम ने छापामारी की। जब उसके घर पर छापामारी की गई तो मौके पर करीब 80 लाख रुपये का माल मिला। जिसका कोई बिल भी संचालक नहीं दिखा सका। जांच में सामने आया कि जीएसटी की हेराफेरी कर लाखों रुपये के राजस्व की चोरी की गई है। कई घंटे तक टीम की कार्रवाई चलती रही। इस दौरान इनकम टैक्स की टीम भी पहुंच गई। उनके अनुसार भी दस्तावेजों में गड़बड़ी मिली। मौके पर ही सन्नी ने जुर्माना भर दिया। डीईटीसी अशोक पांचाल ने बताया कि फर्म का सारा रिकार्ड कब्जे में लिया गया है। उसकी जांच की जा रही है। यदि कोई और गड़बड़ी मिली, तो उसके अनुसार जुर्माना लगाया जाएगा। व्यापारियों से अपील है कि वह बिना बिल के माल न बेचा जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें