यमुनानगर। टास्क फोर्स ने रविवार तड़के पशुओं से भरी एक पिकअप गाड़ी को पकड़ा। गाड़ी में 23 पशुओं को ठूंस-ठूंसकर भरा हुआ था। पुलिस ने दो पशु तस्करों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
टास्क फोर्स के इंचार्ज उप निरीक्षक सुरेंद्रपाल ने बताया कि तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वह गांव कैल के पास तैनात थे, तभी अंबाला की तरफ से एक गाड़ी आती दिखाई दी। उसे रोककर जांच की गई तो उसमें से 23 पशुओं को बरामद किया गया। पशुओं को ठूंस-ठूंसकर बेरहमी से एक दूसरे के ऊपर नीचे गिराया हुआ था। गाड़ी से दो तस्करों को भी पकड़ा। जिन्हें थाना सदर जगाधरी पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मौके पर टास्क फोर्स की टीम सदस्यों सहित लाभ सिंह, मनिंद्र सिंह उपस्थित रहे।