फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: महात्मा गांधी बस्ती में घरों तक पहुंचा नल का पानी

Thu, 12 Nov 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
महात्मा गांधी बस्ती में पानी के कनेक्शन देने की जांच करते विभाग के कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांव तेजली स्थित महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती में रहने वाले लोगों को अब पेयजल की सुविधा मिलने लगी है। जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की ओर से कॉलोनी में घरों तक पानी के कनेक्शन देने का कार्य किया जा रहा है।
वर्ष 2017 में आवंटित किए गए 272 प्लॉटों में अब तक करीब 50 घरों के बाहर पानी के मीटर लगाए जा चुके हैं। कॉलोनी में लगभग 70 प्रतिशत आबादी बस चुकी है। खाली पड़े प्लॉटों में अभी कनेक्शन नहीं दिए गए हैं। कॉलोनी निवासी सूबे सिंह, मुकेश कुमार, भूरा, बलदेव, राबिया, राजिंद्र कुमार, पूनम और रीना देवी ने बताया कि अभी तक उन्हें पीने के पानी की व्यवस्था अपने स्तर पर करनी पड़ती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतर परिवार सबमर्सिबल पंप के सहारे पानी की व्यवस्था कर रहे थे। इससे बिजली की खपत बढ़ने के साथ बिजली बिल का अतिरिक्त बोझ भी उठाना पड़ता था। जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के एक्सईएन विकास गाबा ने बताया कि कॉलोनी में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कार्य जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें