फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मेहंदी प्रतियोगिता में तनु प्रथम

Sat, 26 Jul 2025 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय के सांस्कृतिक विभाग व महिला प्रकोष्ठ विभाग की ओर से हरियाली तीज उत्सव करवाया गया। कार्यक्रम में छात्राओं व शिक्षिकाओं ने झूला झूलकर तीज पर्व मनाया। मेहंदी प्रतियोगिता में बीसीए प्रथम वर्ष की तनु ने प्रथम स्थान पाया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. करुणा ने किया।
प्राचार्य ने कहा कि नई पीढ़ी अपनी पुरानी सभ्यता व संस्कृति को भूलते जा रहे हैं। विद्यार्थियों को अपनी समृद्ध सभ्यता के बारे प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम करवाया गया है। सांस्कृतिक विभागाध्यक्ष डॉ. वीरा रानी व महिला प्रकोष्ठ विभाग अध्यक्षा डॉ. राखी ने बताया कि तीज को लेकर विद्यार्थियाें की प्रतियोगिता करवाई गई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बीकॉम, बीए, बीसीए व बीबीए की छात्राओं ने मेहंदी और लोकगीत प्रतियोगिता में भाग लिया। कॉलेज प्रांगण में छात्राओं ने झूले झूल कर पर्व का आनंद उठाया।
छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां लोकगीत झूला झूलो रे राधा रानी झूलाने तेरा श्याम आया रें गाकर सभी का मनोरंजन किया। वहीं, एक दूसरे को मेंहदी लगाकर नृत्य करके खूब आनंद लिया। प्रतियोगिता की निर्णायक भूमिका प्रो. पूनम गर्ग ने निभाई। इस दौरान मेहंदी प्रतियोगिता में बीसीए प्रथम वर्ष की तनु ने प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन

बी. कॉम द्वितीय वर्ष की अलीशा ने दूसरा स्थान पाया। वहीं, बीकॉम द्वितीय वर्ष की वर्षा तीसरे स्थान पर रही। लोकगीत में बीए द्वितीय की प्रीति और टींकी ने पहला स्थान पाया। विजेताओं को प्राचार्या ने प्रमाणपत्र व उपहार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें