संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मुकंद लाल नेशनल कॉलेज में सिग्मा द् मैथेमेटिकल सोसायटी के गणित विभाग के तत्वावधान में पोस्टर व पावर पॉइंट प्रस्तुति प्रतियोगिता करवाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित के प्रति रचनात्मकता, शोध प्रवृत्ति एवं प्रस्तुति कौशल को प्रोत्साहित करना रहा। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया।
पीपीपी में तनु व कनिका बीकाॅम तृतीय वर्ष ने प्रथम, पवन मनचंदा, बीकाॅम तृतीय वर्ष ने द्वितीय व शीतल बीएससी द्वितीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रांजना व अनु बीएससी द्वितीय वर्ष ने प्रथम और कोमल बीकाॅम तृतीय वर्ष ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. उमंग बरेजा ने कहा कि गणित केवल संख्याओं और सूत्रों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन के प्रत्येक क्षेत्र की आधारशिला है।
उन्होंने विद्यार्थियों को ज्ञान के साथ आत्मविश्वास विकसित करने का संदेश दिया। प्रतियोगिता में डॉ. दीपमाला एवं डॉ. नित्या निर्णायक मंडल में रहीं। विभागाध्यक्षा डॉ. रचना अग्रवाल ने गणित के विभिन्न क्षेत्रों में अनुप्रयोगों पर प्रकाश डाल। उन्होंने कहा कि गणित विज्ञान, व्यापार, तकनीक, स्थापत्य कला तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे आधुनिक क्षेत्रों की मूल शक्ति है। प्राचार्य डाॅ. अनिल धवन ने विद्यार्थियों को ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।