फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गन्ने का दाम पर किसानों की सीएम से वार्ता बेनतीजा

Mon, 16 Nov 2026 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जगाधरी रेस्ट हाउस में किसानों से बात करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी। भाकियू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सरस्वती शुगर मिल के गन्ना यार्ड में गन्ने का भाव बढ़ाने की मांग को लेकर धरना दे रहे किसानों की रविवार देर शाम मुख्यमंत्री नायब सैनी से जगाधरी रेस्ट हाउस में बैठक हुई। करीब 20 मिनट तक चली बातचीत के बावजूद कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलने पर वार्ता बेनतीजा रही। किसानों ने धरना खत्म करने से भी इन्कार कर दिया।
बैठक में मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर, मेयर सुमन बहमनी, डीसी प्रीति और एसपी कमलदीप गोयल मौजूद रहे। वहीं किसानों की ओर से भाकियू जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना, जोगिंदर सिंह, पप्पल, सुरेशपाल और विक्रांत ससौली ने पक्ष रखा।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष गुंदियाना ने बताया कि बैठक में मुख्यमंत्री के समक्ष गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग रखी गई। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में पहले से ही देश में सबसे अधिक गन्ने का भाव दिया जा रहा है। किसानों ने जवाब दिया कि दूसरे राज्यों में अभी तक गन्ने का भाव भी निर्धारित नहीं हुआ है।
विज्ञापन

इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार दूसरे राज्यों में गन्ने की कीमतों पर नजर रखे हुए है। यदि वहां गन्ने के भाव में ज्यादा बढ़ोतरी होती है तो हरियाणा में भी रेट बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने किसानों से धरना समाप्त करने की अपील की लेकिन किसान अपनी मांग पर अड़े रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक गन्ने के भाव को लेकर उनकी मांग पर ठोस फैसला नहीं होता, तब तक सरस्वती शुगर मिल के गन्ना यार्ड में किसानों का धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें