फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कविता, कॉमेडी और नाटक में किया प्रतिभा का प्रदर्शन

Fri, 15 Aug 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
महाराजा अग्रसेन कॉलेज में नाटक की प्रस्तुति देते प्रतिभागी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में विभिन्न रोचक और रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वरोल प्ले, स्टोरी टेलिंग, गायन, नाटक, कविता और स्टैंड-अप कॉमेडी में माही की टीम, जसप्रीत कौर, वरुण तिवारी, रवनीत कौर की टीम, समीर धीमान तथा अनिल विजयी रहे।
इसी तरह कंप्यूटर विभाग से कोडक्राफ्ट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अमोन और हरमन, द्वितीय स्थान हर्षिल, लक्ष्य और सिद्धार्थ तथा तृतीय स्थान वासु और ऐश्वर्या ने प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दक्ष, द्वितीय स्थान भूमिका तथा तृतीय स्थान एकमदीप ने प्राप्त किया। प्रबंधक विभाग से प्रथम स्थान तृषा की टीम, द्वितीय स्थान अर्शिया की टीम तथा तृतीय स्थान किरणप्रीत की टीम ने प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. नरिंद्र राणा ने कहा कि इस सत्र से इन प्रतियोगिताओं को नियमित गतिविधियों में शामिल किया गया है और अब ऐसे विभागीय कार्यक्रम हर वैकल्पिक बुधवार को होंगे। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य छात्रों को विषय से जुड़े व्यावहारिक अनुभव देना, टीमवर्क और समस्या समाधान कौशल विकसित करना तथा उन्हें वास्तविक परिस्थितियों के लिए तैयार करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें