फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तलाकौर गांव में 10 लाख रुपये से होगा विकास

Wed, 17 Jan 2024 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। परभौली, कपूरी कला, बूटगढ़ व पाबनी कलां गांवों में जन संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक बलवंत सिंह व जिला परिषद के चेयरमैन रमेश ठसका मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने लोगों को 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ भी दिलवाई।
इस अवसर पर बलवंत सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से क्रियान्वित योजनाओं का लाभ दिलवाने के लिए सरकार कृतसंकल्प है। सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों को सुगमता से दिलवाया जा रहा है। जिला परिषद के चेयरमैन रमेश ठसका ने तलाकौर गांव में विकास कार्यों के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल के विद्यार्थियों को अपनी कक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। मौके पर कई लाभपात्रों की बुढ़ापा पेंशन व आयुष्मान कार्ड, बीपीएल कार्ड बनाए गए तथा इस मौके पर आधार कार्ड भी अपडेट किए गए। मौके पर एसडीओ पंचायती राज रणधीर सिंह, मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन कटारिया, ब्लाक समिति प्रतिनिधि भूषण गुर्जर, इरफान सरपंच, प्रवेश, लाजवंत, राजेश कुमार, बलबीर सिंह, हनी, महफरीन सरपंच परभौली, सरपंच बूटगढ़ रूमल देवी, रमेश चंद, प्रदीप कुमार, चमन लाल, नरेंद्र कुमार, जरनैल सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें