फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कीटनाशकों पर दोगुना सब्सिडी का लें लाभ

Thu, 20 Feb 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सरस्वती शुगर मिल क्षेत्र के चाहड़वाला गांव में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के गन्ना अनुभाग की ओर से किसान मेले का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता कृषि विभाग के उपनिदेशक डाॅ. आदित्य प्रताप डबास ने की। इस दौरान किसानों को बताया कि 85 फीसदी गन्ना शुगर मिल में देने पर कीटनाशकों पर दोगुना सब्सिडी मिलेगी।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग से डाॅ. विनीत जैन ने कृषि यंत्रों के बारे में जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र दामला के संयोजक डाॅ. संदीप रावल ने गन्ने की विभिन्न उन्नत किस्म एवं कृषि क्रियाओं के बारे में बताया। सरस्वती शुगर मिल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डीपी सिंह ने किसानों को बताया कि शुगर मिल गन्ने की बुवाई से लेकर कटाई तक के लिए मशीनीकरण के माध्यम से गन्ने की खेती को सरल बनाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

मिल ऐसे उद्यमियों को विकसित कर रही है जो शुगर मिल के सहयोग से किसानों के खेतों में किराये पर काम करेंगे। गन्ने की खेती किसानों के लिए लाभकारी है। इसलिए किसान अधिक से अधिक बिजाई करें। मिल की ओर से पूरा सहयोग किया जा रहा है। मिल को पूरा गन्ना डालने वाले किसानों को विशेष रूप से सम्मानित भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

सरस्वती शुगर मिल से अश्वनी आर्य ने मिल की ओर से दी जा रही सुविधाओं के बारे में बताते हुए कहा कि सीजन 2024- 25 में जो किसान अपने गन्ने की कुल उत्पादन का 85 प्रतिशत या अधिक गन्ना मिल में सप्लाई करेगा उसको दवाइयों पर दोगुनी सब्सिडी देने के साथ-साथ अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। इस मौके पर सहायक गन्ना विकास अधिकारी डाॅ. सूरजभान, अनिल जोहर, भूपेंद्र सिंह, विपिन कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें