फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तेजली में बनेगा सिंथेटिक ट्रैक, तीरंदाजी मैदान

Fri, 13 Nov 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
तेजली खेल परिसर का उबड़ खाबड़ मैदान। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। तेजली खेल परिसर में करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से सिंथेटिक ट्रैक और तीरंदाजी मैदान तैयार किया जाएगा। दोनों कार्यों के लिए प्रस्ताव तैयार मंजूरी के लिए निदेशालय भेज दिया गया है। निदेशालय से अनुमति मिलने के बाद काम शुरू होगा। योजना के अनुसार काम आगे बढ़ा तो तीन से चार महीने में खिलाड़ियों को ये सुविधाएं मिल सकती हैं।
दोनों कार्य हरियाणा राज्य सड़क एवं पुल विकास निगम (एचएसआरडीसी) की ओर से करवाए जाएंगे। इसके लिए निगम के इंजीनियर ने अगस्त में खेल परिसर का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की थी। इसके बाद मैदान की ड्राइंग तैयार की गई और उसी आधार पर निर्माण कार्यों का एस्टीमेट बनाया गया। दोनों कार्यों पर करीब 15 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन

फिलहाल तेजली खेल परिसर में सिंथेटिक ट्रैक की सुविधा नहीं है। ऐसे में खिलाड़ियों को घास और मिट्टी के मैदान पर दौड़ने का अभ्यास करना पड़ता है। खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में सिंथेटिक ट्रैक पर दौड़ना पड़ता है। इस सतह पर अभ्यास न होने के कारण उन्हें परेशानी होती है और कई बार दूसरे खिलाड़ियों के मुकाबले पिछड़ना पड़ता है।
2021 में हुई थी ट्रैक बनाने की घोषणा
तेजली खेल परिसर में आठ लेन का 400 मीटर सिंथेटिक ट्रैक बनाने की घोषणा वर्ष 2021 में की गई थी। इसके करीब डेढ़ वर्ष बाद वर्ष 2023 में इसके लिए लगभग 7.87 करोड़ रुपये का बजट भी निर्धारित किया गया था। विभागीय कारणों से योजना आगे नहीं बढ़ पाई। अब विभाग ने इसे नए सिरे से शुरू करने की प्रक्रिया शुरू की है। इस बार सिंथेटिक ट्रैक के साथ तीरंदाजी मैदान को भी योजना में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

तेजली खेल परिसर में सिंथेटिक ट्रैक, तीरंदाजी कोर्ट सहित अन्य कार्यों के लिए 15 करोड़ का प्रस्ताव बनाया गया है। मुख्यालय की मंजूरी के बाद काम शुरू करवाया जाएगा। - शिल्पा गुप्ता, जिला खेल अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें