बाइक सवार युवकों ने कश्यप स्वीट हाउस के संचालक पूर्ण चंद पर डंडों से हमला कर घायल कर दिया। संचालक की दुकान लेदी बस अड्डे पर बनी हुई है। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में पहुंचाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो आरोपियों की पहचान गांव कोट बसावा सिंह निवासी मनीष खान, आरिफ, जाकिर के रूप में हुई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में मानकपुर के पूर्ण चंद ने बताया कि उसकी लेदी बस अड्डा पर कश्यप स्वीट हाउस के नाम से दुकान है। 21 अक्तूबर की शाम वह दुकान पर था। तभी बाइक सवार तीन युवक आए और बहस करनी शुरू कर दी। बाद में वह युवक धमकी देकर वहां से चले गए। कुछ देर बाद आरोपी युवक फिर से हाथों में डंडे लेकर दुकान पर आए। आरोपियों ने आते ही उस पर हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया। मारपीट की आवाज सुनकर जब आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गए। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी।