फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पिता-पुत्र पर कस्सी से हमला कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में डोल देने पर विवाद हो गया। जिसमें पिता-पुत्र पर कस्सी से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने किशनपुरा निवासी संदीप कुमार की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में संदीप ने बताया कि वह टाटा मोटर्स में प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी व उसके चाचा देशराज की मुस्तरका की जमीन है। वह अपने हिस्से की जमीन में डोल दे रहे थे। डोल गलत देने को लेकर उसके चाचा देशराज उससे रंजिश रखे हुए था। इसी रंजिश में उसके चाचा ने अपनी पत्नी बीरो देवी व बेटे सुभाष के साथ मिलकर उनके पिता पर कस्सी से वार कर उसे घायल कर दिया। शोर सुनकर जब वह अपने पिता को आरोपियों से छुड़वाने के लिए गया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें