फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्वामी विवेकानंद के विचार सभी युवाओं के लिए मार्गदर्शक

Sun, 12 Jan 2025 04:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में संवाद कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम एनएसएस के स्वयंसेवकों के साथ बुद्धिजीवियों ने स्वामी विवेकानंद के विचारों पर चर्चा की।
विद्यार्थियों ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार युवाओं के लिए मार्गदर्शक हैं, जिन पर चलकर युवा समाज व राष्ट्रहित में सहयोग दे सकते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विश्वभर में भारतीय संस्कृति व भाषा को गौरान्वित करने वाले स्वामी विवेकानंद के विचारों पर मंथन कर उनका आत्मसात करने के लिए प्रेरित करना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विद्यार्थियों व वक्ताओं ने अपने शब्दों में स्वामी विवेकानंद के विचारों व शिक्षाओं का व्यक्ति के जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे बताया। विद्यार्थियों ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इस दौरान प्राध्यापिका नीलम, डॉ. इंदू कपूर, प्राध्यापक संजीव वर्मा सहित स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें