संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। रादौर गैंगवार में हुए तिहरे हत्याकांड की वारदात में बदमाशों की प्लानिंग के सामने पुलिस का हाईटेक सिस्टम पूरी तरह से फेल हो चुका है। बताया जा रहा है कि पुलिस की पकड़ से काफी दूर निकल गए हैं। शूटरों के विदेश में भागने की भी चर्चाएं है। पुलिस की छह टीमें 15 दिन से लगातार शूटरों की तलाश का दावा कर रही हैं। अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।
बीती 26 दिसंबर को यमुनानगर के रादौर में तिहरे हत्याकांड की वारदात को अंजाम दिया था। शूटरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी थी। इसके बाद से ही पुलिस लगातार बदमाशों की तलाश करने में जुटी है। बदमाशों ने योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया था। शूटरों को सुविधाएं उपलब्ध कराने वालों को भी उनके बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं थी।
यही नहीं शूटरों ने मोबाइल फोन का भी इस्तेमाल कम की किया है। शूटरों ने भागने के लिए भी ठोस योजना बनाई थी। वारदात को अंजाम देने के लिए बाइक का प्रयोग किया गया। इसके बाद बाइक को छोड़कर बदमाश अलग-अलग दिशाओं में कार से भाग निकले थे। यहीं नहीं भागते हुए बदमाशों ने कार भी कई स्थानों पर बदली और दिल्ली का रुख किया था। पुलिस महकमे में चर्चा है कि बदमाश विदेश चले गए हैं।
शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार
शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार