व्यासपुर। श्री आदि बद्री नारायण मंदिर परिसर में रविवार को धार्मिक समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मठ मछली बंदर द्वारा किए गए विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत स्वामी विनय देव आश्रम को परंपरागत बेक एवं दीक्षा-क्रम के अनुसार मठ का नया महंत घोषित किया गया।
मुख्य अतिथि समारोह में दंडी स्वामी बिमल देव आश्रम रहे। उन्होंने वैदिक विधि-विधान के साथ नव नियुक्त महंत को आशीर्वाद प्रदान किया और उन्हें मठ की सेवा, अनुशासन, आध्यात्मिक मर्यादा तथा धार्मिक परंपराओं के संरक्षण हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और आचार्यों की उपस्थिति में पारंपरिक अनुष्ठानों से हुई।
इसके बाद मठ से जुड़े साधु-संतों, श्रद्धालुओं और ग्रामवासियों की उपस्थिति में स्वामी विनय देव आश्रम को महंत पद की औपचारिक घोषणा की गई। मुख्य अतिथि दंडी स्वामी बिमल देव आश्रम ने कहा कि महंत पद केवल सम्मान नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है, जिसमें धर्म, समाज और परंपराओं का संरक्षण सर्वोपरि है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तों, ग्रामीणों और अनुयायियों ने भाग लिया।