फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य नमस्कार से मिलता शारीरिक और मानसिक लाभ : डॉ. प्रतिभा भाटिया

विज्ञापन
नियमित योगाभ्यास करने का संकल्प लेते विद्यार्थी व स्टाफ।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला आयुर्वेदिक कार्यालय के मार्गदर्शन में गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ फार्मेसी में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. प्रतिभा भाटिया एवं योग आचार्य शिव कुमार सैनी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उन्होंने सूर्य नमस्कार का महत्व बताया। डॉ. प्रतिभा भाटिया ने कहा कि सूर्य नमस्कार के नियमित अभ्यास से शारीरिक व मानसिक लाभ मिलता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योग और आयुर्वेद के माध्यम से स्वस्थ्य और संतुलित जीवन जिया जा सकता है। योग आचार्य शिव कुमार सैनी ने सूर्य नमस्कार का प्रदर्शन किया। इसके स्वास्थ्य लाभों जैसे लचीलापन बढ़ाने, पाचन सुधारने व ऊर्जा स्तर को बढ़ाने के बारे में बताया। प्राचार्य कुमार गौरव ने विद्यार्थियों को योग को दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन नियमित रूप से योग का अभ्यास करने की शपथ के साथ हुआ।

नियमित योगाभ्यास करने का संकल्प लेते विद्यार्थी व स्टाफ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें