मुसिंबल में हुआ गुरु रविदास की मूर्ति स्थापना समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। समाज में भाईचारा बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले संतों में गुरु रविदास जी का नाम अग्रणी है। दिखावे से हमेशा दूरी बनाए रखने वाले गुरु रविदास जी व्यक्ति की आंतरिक भावनाओं व आपसी भाईचारे को ही सच्चा धर्म मानते थे।
यह बात जिला परिषद चेयरमैन रमेश चंद ठसका ने गांव मुसिंबल में गुरु रविदास जी की मूर्ति स्थापना के अवसर पर कहीं। ग्रामीणों की मांग पर रमेश चंद ठसका ने गांव में आंबेडकर भवन बनाने की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। भाजपा मंडल प्रधान गुरविंद्र चौधरी ने कहा कि गुरु रविदास जी बचपन से ही समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने के प्रति अग्रसर रहे। उन्होंने अपनी अनेक रचनाओं से समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस दौरान सरपंच हवा सिंह व रोहतास मौजूद रहे।