फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी आंदोलन को दिया समर्थन

विज्ञापन
आंगनबाड़ी वर्करों को संबोधित करते कर्मचारी नेता। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन के बैनर तले वर्करों की हड़ताल 18वें दिन भी जारी रही। शनिवार को अनाजमंडी में अनिता देवी की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। आंदोलन को अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी फेडरेशन और सर्व कर्मचारी संघ ने समर्थन दिया गया।
समर्थन देने फेडरेशन चेयरमैन एवं सर्व कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान सुभाष लांबा पहुंचे। यहां पहुंचके राज्य नेताओं ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में जोश भरा। यहां उन्होंने कहा कि प्रदेश की तमाम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मांगों को लेकर आठ दिसंबर से लगातार केंद्रों पर ताला लगाकर कड़ाके की सर्दी में परिवार व बच्चों को छोड़कर सड़कों पर उतरकर आंदोलन कर रही हैं। सरकार इनकी मांगों पर सहमति कर आंदोलन को खत्म करवाने की बजाए यूनियन में दरार डालने का काम कर रही।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने 2018 में अपने घोषणा पत्र में इनके लिए जो वादे किए थे, उन्हें लागू नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को मालूम नहीं है कि आंगनबाड़ी वर्कर्स किसी भी कीमत पर मांगे लागू करवाए पीछे नहीं हटेंगी। सरकार मोबाइल फोन दिए बिना ही इन पर पोषण ट्रैकर एप का काम जबरदस्ती इन पर थोपना चाहती है। जबकि इन्हें कई महीनों से वेतन भी नहीं मिला है। ऐसे में इन्हें परिवार को चलाना मुश्किल हो गया है। सरकार की ये सोची समझी चाल है कि इससे प्रदेश के सभी बच्चों का डाटा ऑनलाइन फीड करवाकर राशि सीधे बच्चों के खाते में डालकर विभाग समाप्त करना चाहती है। जो संगठन किसी भी सूरत में लागू नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

जिला प्रधान रेखा सैनी ने बताया कि तीन महीने का वेतन जारी करने व अन्य लोकल समस्याओं को लेकर प्रशासन को नोटिस भी 22 दिसंबर को दिया किया था। लेकिन अभी तक भी उस पर कोई कार्रवाई नही हुई, इसलिए जिला की तमाम वर्कर्स व हेल्पर्स 27 दिसंबर को कार्यक्रम अधिकारी का घेराव करेंगी। जब तक वेतन जारी नहीं होगा तब तक पीछे नहीं हटेंगी। इस दौरान सीटू कोषाध्यक्ष रामकुमार कांबोज, सर्व कर्मचारी संघ जिला सचिव गुलशन भारद्वाज, ब्लॉक प्रधान जोत सिंह, मिड डे मील यूनियन राज्य महासचिव शरबती, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिला प्रधान संजय कांबोज, जिला सचिव राकेश धनखड़, आशा वर्कर्स यूनियन की जिला प्रधान निरूबाला, जिला सचिव राजेश कुमारी, कोषाध्यक्ष करमजीत, पीटीआई यूनियन से यशवंत राणा, राजीव कुमार, रिटायर्ड संघ से विनोद त्यागी, राजबीर पिंडोरा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें