फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कोहरे के बाद निकली धूप, ठंड बढ़ने के आसार

Tue, 19 Nov 2024 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में सोमवार सुबह भी घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की वजह से सड़कों पर दृश्यता कम रही। इससे सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। कोहरे से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि 10 बजे के बाद हल्की धूप निकलने से लोगों को राहत मिली।
मौसम विभाग मंगलवार व बुधवार को दो दिनों के लिए बादल छाने की संभावना जताई है। जिससे धूप कम निकलने से ठंड बढ़ सकती है। वहीं अभी कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। सोमवार को जिले का अधिकतम 23 व न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिले में 14 नवंबर से ठंड में अचानक बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

इससे पहले दिन के समय अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक बना हुआ था। इससे लोगों को दिन में गर्मी का एहसास हो रहा था। यहां तक की धूप में थोड़ी देर खड़ा होने से ही शरीर पसीने से तरबतर हो रहा था। परंतु कश्मीर में हुई पहली बर्फबारी का असर जिले में भी देखने को मिला। जिससे अधिकतम व न्यूनतम दोनों तापमान में कमी आई।
कई दिनों से सुबह के समय घना कोहरा पड़ रहा है। हालांकि बाद में धूप निकलने से सड़कों व पार्कों में लोगों की अच्छी खासी चहल पहल देखने को मिली। बच्चों ने पार्कों में झूलों का आनंद लिया। शहर निवासी विकास चौधरी व सेक्टर-17 निवासी आरके वोहरा का कहना है कि कई दिनों से वातावरण काफी खराब है।
विज्ञापन

पटाखे व पराली जलने से हुए धुएं से मौसम साफ नहीं हो रहा है। जिससे कोहरा छाने लगा है। यदि थोड़ी बहुत बारिश हो जाए तो मौसम पूरी तरह से साफ हो जाएगा। जब तक बारिश नहीं होती तब तक ऐसा ही रहेगा। क्योंकि बारिश न होने से पेड़ों के पत्तों पर धूल की परत जमी हुई है। जिस कारण पेड़-पौधे पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं बना पा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें