फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमकी से आहत युवक ने फंदे पर लटककर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के खेड़ा मोहल्ला न्यू मार्केट में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय मृतक की पत्नी बाजार में गई हुई थी। जब वह लौटी तो उसे अपना पति फंदे पर लटका मिला। उसने आसपास के लोगों की मदद से उसे फंदे से उतारा और अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। मृतक की पत्नी का आरोप है कि तीन युवकों ने तीन अगस्त को उसके पति से मारपीट की थी। बाद में इसका तीस हजार रुपये में फैसला हो गया था। लेकिन आरोपियों ने रुपये देने से मना कर दिया। रुपये मांगने पर आरोपियों ने उसका बुरा हाल करने व जान से मारने की धमकी दी। इसी से आहत होकर उसके पति ने जान दी है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर तीन आरोपी युवकों पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

न्यू मार्केट निवासी रेणू ने बताया कि उसका पति परमजीत सिंह (30) दुकान पर काम करता था। करीब छह साल पहले उनकी शादी हुई थी। शादी से उनके पास करीब पांच साल का लड़का वंश है। रेणू ने बताया कि सोमवार सुबह वह बाजार में सामान लेने के लिए गई थी। इस दौरान उसका पति घर पर था। करीब दस बजे जब वह वापस लौटी, तो कमरे का दरवाजा बंद मिला। दरवाजे के नीचे से देखा, तो अंदर पति परमजीत के पैर लटके हुए थे। जिस पर शोर मचा दिया। शोर सुनकर कॉलोनी के लोग मौके पर पहुंचे। उसने कॉलोनी निवासी रोहित की मदद से दरवाजा तोड़ा तो उसका पति चुन्नी के फंदे से छत के पंखे पर लटका हुआ था। उसने रोहित की मदद से परमजीत को फंदे से उतारा और शहर के निजी अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत बताया। इसके बाद वे उसे सिविल अस्पताल ले गए। यहां पर भी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया।
रेणू ने बताया कि बीती तीन अगस्त को उसके पति परमजीत दुकान से काम खत्म कर वापस आ रहे थे। रास्ते में जब वह प्रीतम बादशाह की दुकान के पास पहुंचे तो कॉलोनी के ही मन्नी सहगल, रजत शर्मा व हमीदा निवासी नितिन ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। इस मामले में जब उसका पति शिकायत देने लगा तो कुछ लोगों ने बीती सात अगस्त को उनका 30 हजार रुपये में समझौता करवा दिया। बाद में जब उसके पति ने आरोपियों से समझौते के पैसे मांगे तो आरोपी उसे धमकाने लगे। पैसे मांगने पर आरोपी उसका बुरा हाल करने व जान से मारने की धमकी देने लगे। इसके बाद से ही उसका पति तनाव में था। जिससे आहत होकर ही उसने फंदा लगाकर जान दी है।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। मृतक की पत्नी की शिकायत पर आरोपी मन्नी सहगल, रजत व नितिन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्जकर लिया गया है। मामले की जांच कर रहे है। जल्द आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें