फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बायोमेट्रिक व नई नीतियों के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापनगर। अनाज मंडी में सरकार के बायोमेट्रिक और अन्य नीतियों के खिलाफ किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। किसानों के प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता भी पहुंचे। किसान यूनियन के हिमाचल प्रदेश प्रभारी मान सिंह मुजाफत कलां ने कहा कि सरकार के नए कानून किसानों को परेशान करने वाले हैं। इससे किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हित के लिए कुछ नहीं कर रही है। सुबह मंडी में अनाज लेकर आने वाले किसानों की काफी लंबी लाइन लग जाती है। ऐसे में किसानों को अनाज बेचने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। सरकार की बायोमेट्रिक प्रणाली फेल हो चुकी है। सरकार को यह कानून वापस लेने चाहिए। उन्होंने कहा कि कस्बे की अनाज मंडी में उठान व्यवस्था ठीक नहीं चल रही है। दो दिन से मंडी में गेहूं की लोडिंग गाड़ियां खड़ी हैं और मंडी में जाम की स्थिति बनी हुई है। इससे किसानों को काफी दिक्कत हो रही है। प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सरकार से नए नियम वापस लेने की मांग की। इस दौरान सत्यवान गहलोत, सोमिल संधू, महबूब खान, रोहित तेलीपुरा, परमजीत चंगनौली सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें