फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कला महोत्सव के मंच से विद्यार्थी दिखाएंगे प्रतिभा

Sat, 02 Aug 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास व छिपी प्रतिभा निखारने के लिए शिक्षा विभाग मंच प्रदान करेगा। इस मंच से विद्यार्थी अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। जिसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से कला महोत्सव करवाया जा रहा है।
हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से समग्र शिक्षा के तहत होने वाले महोत्सव की विशेषता यह रहेगी, इसमें सामान्य विद्यार्थियों की तरह विशेष आवश्यकताओं वाले विद्यार्थी भी भाग लेंगे। यही इतना नहीं भाग लेने के इच्छुक इन विशेष आवश्यकताओं वाले विद्यार्थी टीम के साथ मंच पर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

यह कला महोत्सव 4 अगस्त से 10 अक्टूबर तक करवाया जा रहा है। इसके तहत स्कूल स्तर से राज्य स्तर तक विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। शेड्यूल के अनुसार स्कूल पर 4 से 9 अगस्त तक प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। इसके बाद 18 से 23 अगस्त तक खंड स्तरीय प्रतियोगिताएं होंगी। खंड स्तर पर विजेता स्कूल भाग लेंगे।
इसके बाद एक से 10 सितंबर तक जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। इसमें खंड स्तर के विजेता भाग लेंगे। वहीं 8 से 10 अक्टूबर तक राज्यस्तरीय प्रतियोगिताएं प्रस्तावित हैं। इसमें जिलास्तरीय प्रतियोगता के विजेताओं को मौका दिया जाएगा। इस कला महोत्सव में कुल 12 विधाओं की प्रतियोगिता करवाई जाएगी। जिसके लिए स्कूल स्तर पर इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है।
कला महोत्सव के लिए अभी प्रतिभागियों का चयन किया जा रहा है। इसके तहत विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को भी इसके लिए प्रेरित किया जा रहा है। विशेष आवश्यकता वाले बच्चे सामान्य विद्यार्थियों की टीम में भाग लेंगे। इसका उद्देश्य विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को अन्यों के साथ मुख्य धारा में लाने का प्रयास है। अभी तक विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चों ने इसमें प्रतिभागिता के लिए आवेदन नहीं किया है।

प्रतियोगिता में शामिल विधाएं

शास्त्रीय गायन संगीत सोलो, समूह लोक गायन, शास्त्रीय वाद्य संगीत तार पवन मधुर वाद्य यंत्र सोलो, शास्त्रीय संगीत वाद्य यंत्र ताल वाद्य यंत्र सोलो, समूह वाद्य संगीत ऑर्केस्ट्रा, शास्त्रीय नृत्य सोलो, समूह नृत्य क्षेत्रीय जनजातीय समूह में समकालीन, समूह थियेटर, दृश्य कला सोलो, दृश्य कला सोलो, समूह दृश्य कला सहित पारंपरिक कहानी सुनाना की विधाएं शामिल हैं। दृश्य कला को छोड़ अन्य सभी प्रस्तुतियों के मंचन के लिए चार से छह और छह से आठ मिनट का समय दिया है। विद्यार्थियों को अपनी श्रेणी में निर्धारित समय के अनुसार प्रस्तुति देनी होगी।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से समग्र शिक्षा के तहत कला महोत्सव करवाया जा रहा है। स्कूल से प्रदेश स्तर तक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। महोत्सव में विशेष आवश्यकता वाले बच्चे भी भाग लेंगे। -डॉ. धर्मवीर सिंह, जिला परियोजना सह समन्वयक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें