फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गर्मी में विद्यार्थी सीखेंगे विज्ञान की बारीकियां

Wed, 20 May 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जिला ​​शिक्षा सदन। आर्काइव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। ग्रीष्मकालीन अवकाश में शिक्षा विभाग की ओर से विशेष शिविर लगाया जा रहा है। इस शिविर में विभिन्न गतिविधियों के साथ विद्यार्थियों को विज्ञान की बारीकियां व प्रयोगों के बारे में बताया जाएगा। यही नहीं इसमें स्मार्ट क्लास लगाई जाएगी, जिसमें विद्यार्थी विभिन्न तरह के शोध व प्रयोग कर सकेंगे।
शिविर के लिए विभाग की ओर से सभी राजकीय विद्यालयों से विद्यार्थियों की सूची मांगी गई है। यशिविर तीन से 25 जून तक लगाएं जाएंगे। यह शिविर में दो स्थानों पर लगाया जा रहा है। एक शिविर सरोजनी कॉलोनी स्थित मुकंद लाल पब्लिक स्कूल में लगाया जाएगा। वहीं, दूसरा शिविर दामला सेठ जय प्रकाश पॉलिटेक्निक के प्रांगण में लगेगा।
विज्ञापन

शिविर प्रतिदिन सुबह साढ़े आठ से एक बजे तक लगेगा। शिविर के लिए विभाग की ओर से संबंधित विद्यालयों से 15-15 विद्यार्थियों की सूची मांगी है। विद्यालयों को 25 मई तक यह सूची तैयार कर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को देनी होगी। विद्यालय से विद्यार्थियों के साथ एक शिक्षक को भी भेजा जाएगा।
शिविर में विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि प्रयोगात्मक शिक्षा भी दी जाएगी। इसके तहत फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी की लैब में प्रैक्टिकल करवाए जाएंगे। इसके साथ ही स्मार्ट क्लास, इंटरनेट सुविधा और आधुनिक तकनीक से विद्यार्थियों को विज्ञान की नई जानकारियों व विभिन्न प्रयोगों व शोध के बारे बताया जाएगा।
जिला विज्ञान विशेषज्ञ विशाल सिंघल ने बताया कि ग्रीष्मकालीन शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें प्रयोगात्मक शिक्षा से जोड़ना है। शिविर में विज्ञान विषयों की गतिविधियां, प्रयोग और आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी जाएगी, जिससे विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच विकसित होगी। इससे विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रूचि बढ़ेगी।
विज्ञापन

शिविर में ये रहेंगे नियम

शिविर का शुभारंभ तीन जून को किया जाएगा। पहले दिन उद्घाटन समारोह करवाया जाएगा। इसमें विद्यार्थी विभिन्न गतिविधियों से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इशिविर में विद्यार्थियों को स्कूल की वर्दी में आना होगा और आईडी कार्ड साथ रखना जरूरी है। इसके अलावा दोपहर का खाना, पानी की बोतल, विज्ञान व गणित की पुस्तकें और स्टेशनरी सामग्री साथ लेकर आनी होगी। शिविर में सभी विद्यार्थियों की छुट्टी एक साथ की जाएगी। उससे पहले किसी भी विद्यार्थी को बिना किसी विशेष कारण के जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें