फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: 12वीं के मेधावियों का किया सम्मान

Wed, 20 May 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
एसडी प​ब्लिक स्कूल में विद्या​र्थियों का मुंह मीठा करातीं प्रधानाचार्या। प्रवक्त्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर के मॉडल टाउन स्थित एसडी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को सीबीएसई 12वीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या सुनीता शर्मा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रधानाचार्या ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय का 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया है। कॉमर्स संकाय में रिमोन ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। परीक्षा ने 94.8 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा और शिवि ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। लक्ष्मी ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञान संकाय में नंदिनी ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। रक्षित ने 90 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा तथा अंशिका ने 87.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। आर्ट्स संकाय में वैभव ने 88.2 प्रतिशत अंक लेकर पहला, परी ने 85.4 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा तथा कर्णवीर ने 83.6 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। म्यूजिक विषय में रिमोन और अमनदीप ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। आईटी में परीशा ने 99 प्रतिशत अंक हासिल किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें