फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को कॅरियर बनाने के बारे में दी जाएगी जानकारी

Sat, 18 Jul 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला रोजगार कार्यालय की ओर से विद्यार्थियों को कॅरियर संबंधी सही मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 20 से 24 जुलाई तक व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी डॉ. अरुण कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्कूलों और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के छात्र भाग लेंगे। इसका उद्देश्य 10वीं और 12वीं के बाद उपलब्ध शैक्षणिक, व्यावसायिक एवं कौशल विकास के विभिन्न विकल्पों से विद्यार्थियों को अवगत कराना है। कार्यक्रम के दौरान विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय के विद्यार्थियों को उनकी रुचि और योग्यता के अनुरूप कॅरियर विकल्पों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञान वर्ग के छात्रों को इंजीनियरिंग, मेडिकल, नर्सिंग, फार्मेसी और रक्षा सेवाओं, जबकि कॉमर्स वर्ग के विद्यार्थियों को बीकॉम, बीबीए, बीसीए, चार्टर्ड अकाउंटेंसी, कंपनी सेक्रेटरी और बैंकिंग से जुड़े पाठ्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी। वहीं कला वर्ग के छात्रों को कानून, पत्रकारिता, होटल मैनेजमेंट, फैशन डिजाइनिंग, ट्रैवल एंड टूरिज्म सहित आईटीआई ट्रेड, पॉलिटेक्निक और कंप्यूटर कोर्सों के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन

जिला रोजगार अधिकारी डॉ. कुमार ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं को सही कॅरियर चुनने में मदद करते हैं। उन्होंने स्कूलों और आईटीआई संस्थानों से अधिक से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की, ताकि छात्र बेहतर कॅरियर विकल्प चुनकर अपना भविष्य संवार सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें