फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्कूल में विद्यार्थियों को सिखाया अचार बनाना

Mon, 24 Feb 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


प्रतापनगर। जवाहर नवोदय विद्यालय गुलाबगढ़ में व्यावसायिक पाठ्यक्रम के तहत बैग रहित दिन के तहत विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के अचार बनाने की विधि सिखाई जा रही है। प्राचार्य सुरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि नई शिक्षा नीति में इस पर महत्व दिया गया है। जिसमें पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों के व्यावसायिक ज्ञान का वर्धन किया जाता है।
इसके तहत विद्यार्थियों को अचार बनाने की विधि सिखाई जा रही है। इसके लिए हिमाचल प्रदेश की गुरमीत कौर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। गुरमीत कौर विभिन्न प्रकार की गैर शैक्षिक गतिविधियों की विशेषज्ञ हैं। इससे पहले भी सॉफ्ट टॉयज बनाने की ट्रेनिंग वे विद्यालय में दे चुकी हैं। इस बार वे लड़कियों को अचार बनाने की विधि बता रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य ने बताया कि विद्यालय में चार प्रकार के अचार तैयार करवाए जाएंगे। इसे उपयोग में लाकर अपना व्यवसाय भी किया जा सकता है। इसके तहत गाजर, मिर्च, नींबू, अदरक व मिश्रित अचार का निर्माण किया जाएगा। जिसके लिए छठी से नौवीं की छात्राओं को इसमें प्रतिदिन अचार बनाने की विधि सिखाई जाएगी। वहीं छात्रों को पतंग निर्माण की ट्रेनिंग दी जा रही है। इन गतिविधियों से विद्यार्थियों का कौशल विकास होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें