फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Fri, 16 Oct 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
यातायात नियम व नशा विरोध जागरूकता पर बनाए पोस्टर दिखाते ​विद्यार्थी। विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अशोक राणा ने राजकीय माध्यमिक विद्यालय चांदपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विद्यार्थियों को नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज निर्माण में शिक्षकों और विद्यार्थियों की अहम भूमिका है। विद्यार्थी स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें। युवाओं की ऊर्जा देश के विकास में न कि नशे जैसी बुराइयों में लगनी चाहिए।
विज्ञापन

शिक्षकों को विद्यालयों में समय-समय पर जागरूकता गतिविधियां कर विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से सामाजिक जिम्मेदारियों को समझने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में योगदान देने की अपील की। सड़क सुरक्षा पर उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
इस दौरान विद्यार्थियों ने यातायात नियम व नशा विरोधी जागरूकता पोस्टर व पेंटिंग बनाकर सामाजिक संदेश दिया। इस दौरान हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स के जिला प्रेस सचिव महेंद्र सिंह कलेर ने भी विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और अपने परिवार व समाज को नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

विद्यालय की मुख्य अध्यापिका मनीषा शर्मा और अन्य शिक्षकों ने रुद्राक्ष का पौधा भेंट कर अशोक राणा का स्वागत किया। इस मौके पर रवि, दिनेश कुमार, राहुल कांबोज, वंदना शर्मा, अलका, मीना शर्मा सहित अन्य शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें