फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को दी अधिकारों की जानकारी

Sat, 20 Dec 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जागरूकता शिविर के दौरान मौजूद विद्यार्थी। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। बाल कल्याण समिति और जिला बाल संरक्षण इकाई की ओर से राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छछरौली में बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि बच्चों के संरक्षण के लिए परिजन, शिक्षक और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को सजग और जागरूक रहना होगा।
उन्होंने कहा कि बच्चे अक्सर अनजान लोगों पर आसानी से भरोसा कर लेते हैं, जिससे वे अपराधों का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में सतर्कता और सावधानी बरतकर ही बाल अपराधों पर लगाम लगाई जा सकती है। उन्होंने बाल श्रम, बाल विवाह और बाल शोषण जैसी सामाजिक बुराइयों को रोकने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति के सदस्य सुशील गुलाटी ने बच्चों को करियर पर ध्यान केंद्रित करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य तय कर, अपनी रुचियों और क्षमताओं को पहचान कर तथा समय का सही प्रबंधन कर सफलता हासिल की जा सकती है। कार्यवाहक जिला बाल संरक्षण अधिकारी रंजन शर्मा ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग के मिशन वात्सल्य के तहत बच्चों के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। निराश्रित बच्चों को आश्रय और जरूरतमंद बच्चों को स्पॉन्सरशिप सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें