छछरौली। राजकीय महाविद्यालय में रियल टाइम एप्लीकेशन ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर व्याख्यान करवाया गया। मुख्य वक्ता एआई विशेषज्ञ बृजपाल ने एआई के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनील तनेजा के नेतृत्व और कंप्यूटर साइंस विभागाध्यक्ष डॉ. लखविंद्र की देखरेख में हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
उन्होंने कहा कि तकनीक अब केवल प्रयोगशालाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि हमारे जीवन के हर पहलू को प्रभावित कर रही है। उन्होंने एआई द्वारा बीमारियों की शुरुआती स्तर पर पता लगाने और रोबोटिक सर्जरी में इसकी सटीकता, स्मार्ट ट्रांसपोर्टेशन, ई-कॉमर्स और फाइनेंस, ऊर्जा की बचत और संसाधनों के कुशल प्रबंधन आधारित प्रणालियों के बारे में बताया।
डॉ. लखविंद्र सिंह ने कहा कि आने वाला समय केवल एआई का नहीं, बल्कि मानव बुद्धि और एआई के सफल समन्वय का है। कार्यक्रम के अंत में प्रश्न उत्तर सत्र हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने एआई से होने वाले रोजगार के बदलावों को नैतिक चुनौतियां पर सवाल पूछे। इस दौरान डॉ. विशाल वर्मा, डॉ. नेहा, डॉ. भावना शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।