संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मुसिंबल में चल रहे ग्रीष्मकालीन शिविर में विद्यार्थियों को पारिस्थितिकी तंत्र की जानकारी दी गई। शिविर का आयोजन यूथ व इको क्लब की ओर से किया गया था। इसमें विद्यार्थियों को समीप के तालाब व उसके आसपास पाए जाने वाले जीव-जंतु व वनस्पति का आपस में संबंध बताया गया।
प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार ने पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए पौधे लगाने का संदेश दिया। स्कूल परिसर व खेल मैदान में भी पौधरोपण किया गया। इक्को क्लब प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि इस बार स्कूल की ओर से मुसिंबल के आसपास व स्कूल परिसर में 500 पौधे लगाने का लक्ष्य है।
उन्होंने विद्यार्थियों को पारिस्थितिकी तंत्र का महत्व बताया और इसे बचाने की उपाय बताए। इस मौके पर प्रवक्ता गणेश, प्रवक्ता रणधीर, प्रवक्ता बख्शीश सिंह, प्रवक्ता सुरेश पराशर, वोकेशन अध्यापक जसविंदर, पीटीआई राजेश व एबीआरसी सूरज मौजूद रहे।