फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को कंप्यूटर ग्राफिक्स के बारे में दी जानकारी

Sat, 08 Mar 2025 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय जगाधरी में कंप्यूटर विभाग की ओर से कंप्यूटर ग्राफिक्स और मोशन ग्राफिक्स पर एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को कंप्यूटर ग्राफिक्स के बारे विस्तार से जानकारी दी गई।
कंप्यूटर विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर रणदीप ने अध्यक्षता की। गेस्ट लेक्चर में मुख्य वक्ता के रूप में रिद्धि सिद्धि प्रोडक्शन कंपनी से आए ग्राफिक्स डिजाइनर गुरु दत्त और मुस्कान का कंप्यूटर विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर रणदीप ने हिस्सा लिया। प्रोफेसर रणदीप ने बताया कि कंप्यूटर ग्राफिक्स और मोशन ग्राफिक्स वो प्रक्रिया है।
विज्ञापन

इसमें ग्राफिक्स टूल्स का इस्तेमाल कर ऐसी तस्वीरें और फुटेज तैयार की जाती हैं जो स्क्रीन व पर्दे पर बिल्कुल वास्तविक प्रतीत होते हैं। और यह एक प्रकार का एनीमेशन है जो स्थिर डिजाइन को चलती तस्वीरों में बदल देता है। आज के डिजिटल युग में कंप्यूटर ग्राफिक्स का महत्व बढ़ गया है।
मुख्य वक्ता गुरु दत्त ने कहा कि मोशन ग्राफिक्स का मतलब है गति में ग्राफिक्स। इसमें विजुअल कंटेंट बनाने, स्टोर करने और उसे संशोधित करने के लिए सॉफ्टवेयर तकनीक शामिल हैं। ग्राफिक डिजाइनर मुस्कान ने कहा कि कंप्यूटर ग्राफिक्स का मतलब है स्क्रीन पर इमेज बनाने और उसमें परिवर्तन करने के लिए ग्राफिक्स टूल्स का इस्तेमाल करना।
विज्ञापन

कंप्यूटर ग्राफिक्स के सामान्य प्रकारों में डिजिटल इमेज, एनिमेशन और इंटरेक्टिव विजुअल शामिल हैं। इसका व्यापक रूप से फ़िल्मों, शिक्षा, विज्ञान और वर्चुअल रियलिटी जैसे क्षेत्रों में उपयोग किया जाता है और इसमें रेंडरिंग, मॉडलिंग और विजुअलाइजेशन तकनीक जैसे विषय शामिल हैं। मौके पर प्रोफेसर ललित ओर प्रोफेसर अभय मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें