संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। गुरु नानक कन्या महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम हुआ। इसमें महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग व विपणन विभाग की ओर से निबंध व भाषण प्रतियोगिताएं कराईं गईं। निबंध प्रतियोगिता में संगणदीप कौर पहले, कुमारी रेणु व गुरप्रीत कौर दूसरे व आनंददीप कौर तीसरे स्थान पर रहीं।
भाषण प्रतियोगिता में हर्षिका पहले, गुरप्रीत कौर दूसरे व पायल तीसरे स्थान पर रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को महिलाओं के अधिकारों, समानता व सशक्तिकरण के लिए प्रेरित करना रहा। कॉलेज निदेशिका डॉ. वरिंद्र गांधी व कार्यकारी प्राचार्या डॉ. नरिंद्र पाल कौर ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया।
महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जागरूकता रैली भी निकली। इसमें गुरु नानक कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के कैडेट्स ने हिस्सा लिया। रैली का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण व शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देना रहा। कैडेट्स ने रैली के दौरान नारों के जरिए महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।