फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को दाखिलों के शेड्यूल का इंतजार

Mon, 27 May 2024 03:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। हरियाणा बोर्ड के साथ केंद्रीय विद्यालय बोर्ड भी 10वीं व 12वीं कक्षाओं का परिणाम जारी कर चुका है। अब विद्यार्थियों का रुख कॉलेज की तरफ हो गया है। हालांकि उच्च शिक्षा विभाग की ओर से अभी तक दाखिलों का शेड्यूल नहीं जारी किया है। वहीं विद्यार्थी कॉलेज में दाखिले शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में विद्यार्थी कॉलेज में पहुंचकर डिग्री व कोर्स संबंधी जानकारी ले रहे हैं।
प्रदेश में लोकसभा चुनाव के चलते दाखिले का शेड्यूल जारी नहीं किया जा सका है। चूंकि अधिकांश कॉलेज में मतदान केंद्र बनाए गए थे। वहीं प्राध्यापिकों, प्रवक्ताओं व अधिकारियों भी चुनाव ड्यूटी में व्यस्त थे। वहीं अब मतदान संपन्न हो गया है। ऐसे में संभावना है कि मई के अंत तक उच्च शिक्षा विभाग दाखिलों की घोषणा कर सकता है।
विज्ञापन

जिले में चार महिला, पांच एडिड कॉलेज, पांच राजकीय काॅलेज, पांच प्रबंधन एवं तकनीकी व फार्मेसी संस्थान, दो सेल्फ फाइनेंस कॉलेज, एक राजकीय होटल एंड मैनेजमेंट कॉलेज, तीन पॉलिटेक्निक संस्थान, तीन इंजीनियरिंग कॉलेज हैं। वहीं इस बार जिले से करीब 14500 विद्यार्थियों ने 12वीं पास की है। जिले के सभी कॉलेज में कुल नौ हजार सीटें हैं। राजकीय कॉलेज के छछरौली अतिरिक्त कार्यवाहक प्राचार्य संजीव कुमार ने बताया कि चुनाव के कारण शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। मई के अंत तक इसकी अधिसूचना जारी हो सकती है।

पॉलिटेक्निक में दाखिले के लिए एक सप्ताह शेष

पाॅलिटेक्निक कॉलेज में दाखिला लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दाखिलों के लिए जिले के सभी पाॅलिटेक्निक कॉलेज में आवेदन चल रहे हैं। पॉलिटेक्निक कॉलेज में तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा के लिए तीन जून तक आवेदन लिए जा रहे हैं। पॉलिटेक्निक में दाखिला आवेदन के लिए विद्यार्थियों के पास एक सप्ताह का समय बचा है। जबकि लेटरल एंट्री स्कीम के तहत सीधे दूसरे साल के लिए आवेदन करने का सोमवार को आखिरी दिन है। इसके लिए 27 मई रात 11 बजकर 59 मिनट तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे है। अभी विभाग की ओर से इसकी तिथि बढ़ाने संबंधी कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन


पॉलिटेक्निक कॉलेज में दाखिला लेने के लिए पहला चरण पंजीकरण करवाना है। पंजीकरण के लिए 10वीं का प्रमाणपत्र, परिवार पहचान पत्र, लेटरल एंट्री दाखिले के लिए दसवीं का प्रमाण पत्र के साथ 12वीं पीसीएम, एनएसक्यूएफ लेवल-4, दो साल का आईटीआई कोर्स जो भी लागू होता है, उसके प्रमाण-पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, (दसवीं पास वाले स्कूल से) आधार कार्ड, 2023 में बना आय प्रमाण पत्र, बैंक खाते की कॉपी, पासपोर्ट साइज फोटो, अभिभावकों का मोबाइल नंबर, नॉन रिफंडेबल पंजीकरण शुल्क एक हजार रुपये सामान्य वर्ग के लिए, 700 रुपये आरक्षित वर्ग एससी ए. एससीडी, बीसी ए, बीसीबी, ईडब्ल्यूएस, पीएच, ईएसएम, एफएफ, केएम, एचजीएसटी व महिला उम्मीदवार के लिए हैं। तीन वर्षीय डिप्लोमा इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए आवेदन शुरू हो गया है। जिसकी अंतिम तिथि तीन जून है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें